सीमेंट फैक्ट्री में गर्म सीमेंट गिरने से कर्मचारी झुलसा, हंगामा
अलीगढ़, जुलाई 14 -- जवां, संवाददाता। कासिमपुर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में सोमवार को कार्य के दौरान गर्म सीमेंट गिरने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। प्रबंधकों द्वारा कर्मचारी को अस्पताल भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की, जिससे कर्मचारी तड़फता रहा। यह देख गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा किया। हंगामा होने पर प्रबंधकों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अल्ट्राटेक अस्थायी कर्मचारी संघ के महामंत्री अश्वनी कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि सीमेंट प्लांट में अस्थायी श्रमिक वीरेंद्र सिंह पुत्र टोटी सिंह निवासी गांव साथा कार्य कर रहा था। इस दौरान गर्म सीमेंट उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि कंपनी के प्रबंधकों द्वारा घायल कर्मचारी को अस्पताल भिजवाने की कोई व्यवस्था नहीं कराई। प्रबंधकों के इस अमान्यीय कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.