देवरिया, फरवरी 16 -- भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना दीक्षित के रहने वाले एक व्यक्ति से 87 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले विजय यादव कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनको एक कंपनी से सीमेंट लेनी थी। उन्होंने आनलाइन नंबर निकाला और फोन मिलाया। साथ ही उसे आनलाइन 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। लेकिन आज तक उसे सीमेंट नहीं मिला। जांच में पता चला कि उनके साथ फ्राड हो गया है, वह किसी कंपनी का नंबर नहीं था। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.