सीमेंट गोदाम में मिला चावल से भरे बोरे, जांच के आदेश
गढ़वा, अप्रैल 3 -- डंडई, प्रतिनिधि। डंडई गांव में गुरुवार को पुलिस के द्वारा सील किए गए चावल भरे कमरे को खुलवाकर एसडीएम संजय कुमार ने शुक्रवार को जांच की। जांच के क्रम में कमरे में काफी मात्रा में चावल की बोरियां पाई गई। सीमेंट के गोदाम में रखी चावल की बोरियों को देख एसडीएम हतप्रभ रह गए। मामले को लेकर उन्होंने उप प्रमुख के पति को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिस खाद्यान्न को गोदाम से उठाव के बाद सीधे लाभुक के घर पहुंचाना है वह सीमेंट के गोदाम में पड़ा हुआ है। उन्होंने आशंका जतायी कि यह चावल सिर्फ और सिर्फ कालाबाजारी के लिए ही रखा गया होगा। उससे इनकार नहीं किया जा सकता है। एसडीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है । उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए बीडीओ और सीओ को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कहा गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.