चंदौली, मई 31 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनिहरा स्थित मरकनिया कुलावा में सीमेंट पाइप की जगह प्लास्टिक पाइप लगाए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस दौरान रविवार को ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ विरोध जताया है। वही सीमेंट की पाइप और सड़क मरम्मत कराने की मांग किया। चेताया समस्या दूर नहीं किए जाने पर आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- गुणवत्ताविहीन नहर पीचिंग कार्य का आरोप लगा किसानों का प्रदर्शनग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों के आवागमन से प्लास्टिक की पाइप दबकर टूट जाती है। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई बाधित होती है। उनकी मांग है कि विभाग को सीमेंट की ह्यूमन पाइप लगानी चाहिए जो अधिक टिकाऊ हो। मरम्मत के नाम पर सड़क को एक सप्ताह से खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में समस्या हो रही है और रात में अ...