प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे खुशली बदगवां गांव निवासी अजमतुन निशा पत्नी मो. शमीम ने पुलिस को तहरीर दी। उसके घर की छत पर सीमेंट की चादर लगी है। गांव के एक युवक ने सीमेंट की चादर पर ईंट फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। दरोगा नीरज कुशवाहा ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...