गोरखपुर, मार्च 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे की एक महिला व्यापारी से 6.71 लाख रुपये लेकर सीमेंट न देने के आरोप में पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। करौंदी गांव निवासी संदीपिका शुक्ला ने तहरीर में बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 2023 को बंधन बैंक के माध्यम से प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड को 6.71 लाख रुपये का भुगतान किया था, जिसके बदले 1690 बोरी सीमेंट मिलना था। आरोप है कि भुगतान के बावजूद अधिकारी अखिल मेहरा, नीरज श्रीवास्तव और सेल्स प्रमोटर अजय गिरी ने सीमेंट नहीं दिया। पैसा मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.