उन्नाव, मार्च 9 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के सहजनपुर गांव के 35 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामकुमार माखी थानाक्षेत्र के जोधाखेड़ा गांव के पास सीमेंट से उपकरण बनाने के कारखाने में काम करते थे। रविवार सुबह कारखाने के लिए निकले थे, जहां काम कर रहे थे। साथी मजदूर महेश ने बताया कि वह अचानक गिर गया और हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को सूचना देकर सफीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता राम कुमार ने बताया कि हृदय रोग से ग्रसित था। पत्नी नीतू के अलावा तीन बच्चों में बेटा अरविंद व दो बेटियों में छह वर्षीय जाह्नवी व छह माह की गुड़िया हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.