पूर्णिया, अप्रैल 1 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खपड़ा पंचायत अंतर्गत कानी मालदाह भटवार गांव की छात्रा आयशा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 458 अंक प्राप्त कर बैसा प्रखंड में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। आयशा की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।मंगलवार को पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी आसिफ इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आयशा के घर पहुंचा और उसे तथा उसके परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी आसिफ इकबाल ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आयशा ने मेहनत और लगन के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे न केवल पंचायत बल्कि पूरा पूर्णिया जिला गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर मिली यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। बताया जाता ...