फतेहपुर, मार्च 30 -- धाता। विकास खंड धादता के भुरचूनी गांव निवासी किसान का बेटा शुभम सिंह ने यूपी पीसीएस-2024 में प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। टॉपटेन रैंक में होने के कारण एसडीएम का पद मिलना तय है। उनके पिता राकेश कुमार सिंह किसान हैं, जबकि माता सुमन सिंह गृहिणी हैं। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा धाता के प्राथमिक विद्यालय से हुई, इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिंदकी से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। आगे उन्होंने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और दिल्ली में रहकर तैयारी कर पहले ही प्रयास में शानदार सफलता पाई। शुभम ने बताया कि स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पिता एक साधारण किसान होने के बाद और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। एक मध्यम...