सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन प्लान बनाते हुए कई दिशा निर्देश जारी किया है। साथ ही विभाग द्वारा हिट वेब से बचाव को लेकर व्यापक तैयारी का दावा किया जा रहा है। सोमवार को हिंदुस्तान टीम द्वारा इन तैयारियों के जमीनी हकीकत की पड़ताल की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामाद ने बताया कि सदर अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओआरएस और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता की गई है। वहीं जिला स्तर पर डॉ. आनंद खाखा, डॉ. अध्ययन शरण और सभी एमओआईसी को शामिल करते हुए रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- डाक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश ताकि लू से प्रभावित मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके। वहीं ओपीडी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.