नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा आईं सीमा हैदर पिछले कई सालों से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने पति सचिन मीणा के साथ वह सोशल मीडिया पर काफी वीडियोज बनाती हैं। सचिन और सीमा के बच्चे भी हैं और पूरा परिवार खुशी से अपनी जिंदगी जी रहा है। इस बीच, सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसके पति सचिन के बजाए बेडरूम में उनके वकील एपी सिंह की तस्वीर दिखाई दे रही है। इस पर लोग जानना चाह रहे हैं कि सचिन कहां गया? सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हरी साड़ी पहनी नजर आ रही हैं और पीछे बेड पड़ा हुआ है। बेडरूम में शूट किए गए इस वीडियो में उनके वकील एपी सिंह की पीछे तस्वीर नजर आ रही। बेड के ठीक ऊपर रखी हुई है। एपी सिंह सचिन और सीमा हैदर के मामले में उनका लंबे समय से प...