मथुरा, जुलाई 27 -- मथुरा। 167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट राजीव कुमार के मार्गदर्शन में वाहिनी द्वारा वाहिनी मुख्यालय, बाद, मथुरा तथा आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में वंदे मातरम थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ वाहिनी के कमांडेंट ने हरी झंडी दिखा कर किया। उन्होने स्वातंत्रता दिवस समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: शहीदों के अदम्य...