लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- बुधवार को एसएसबी उप-महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 39 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में क्षेत्रक मुख्यालय स्तरीय 155 वां अग्रणी आसूचना बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रमुख विषयों में नेपाल की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियां, सीमा सुरक्षा परिदृश्य, धार्मिक गतिविधियां, सिस्टर एजेंसियों के साथ प्रभावी आसूचना आदान-प्रदान, पकड़े गए एवं सुपुर्द किए गए तस्करों से संबंधित सूचनाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, सीमा प्रबंधन एवं अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...