सीमा सुरक्षा को जन आंदोलन का रूप देने पर जोर
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के मेलाघाट स्थित हरिकिशन शिक्षण संस्थान में रविवार को सीमा जागरण मंच के दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का समापन हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने सीमा सुरक्षा को जन आंदोलन का रूप देने और युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि अभ्यास वर्ग का उद्देश्य सीमा सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा और नशे के खिलाफ युवाओं में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने सीमा सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंच की गतिविधियों की जानकारी दी। समापन सत्र में मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक राम कुमार ने कार्यकर्ताओं को मंच के उद्देश्यों, संगठन के विस्तार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.