सीमा सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम व आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर बल
अररिया, जून 12 -- अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केबाहरी सीमा चौकी कुआरी एवं नेपाल एपीएफ के जवानों ने संयुक्त सीमा गश्ती अभियान चलाया। यह अभियान 52वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। संयुक्त गश्ती दल का नेतृत्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 166 पीपी/52 से असराह टोला चेक पोस्ट तक पैदल गश्त कर सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों, पगडंडियों एवं आवागमन मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच संयुक्त गश्ती अभियान नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.