बहराइच, मार्च 5 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर 2 मार्च की रात 12 बजे से भारत नेपाल सीमा सील हो गयी। गुरुवार की रात 12 बजे सीमा खुलेगी। शुक्रवार से आवागमन सुचारू हो सकेगा। मात्र एम्बुलेंस व गम्भीर रोगियों के आने जाने मे छूट रही। नेपाल थाना जमुनहा व एसएसबी की रुपईडीहा बीओपी पर जवान मुस्तैद दिखे। लगभग 20 हजार लोगों का रुपईडीहा नेपालगंज के बीच आना जाना अवरुद्ध रहा। एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि बार्डर पर स्थित चौकियो पर भी एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे। रुपईडीहा बीओपी पर भी सहायक कमांडेंट अमित कटियार सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने गश्त किया। रुपईडीहा का मुख्य कारोबार नेपाल ग्राहकों पर ही निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.