सीमा सटे बेलहिया से क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट-2026 शुरू
महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल और भारत के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नेपाल-भारत क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 का शुभारंभ हो गया। इसके माध्यम से नेपाल के पर्यटन स्थलों, होटल, रिसॉर्ट और ट्रैवल कंपनियों को भारतीय बाजार से सीधे जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इससे पर्यटन व्यवसायियों को नए अवसर मिलने के साथ दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।पर्यटन विकास परिषद, लुम्बिनी प्रदेश की कार्यकारी निदेशक शारदा बस्याल बेल्बासे ने कहा कि नेपाल और भारत के पर्यटन व्यवसायियों को एक मंच पर लाने से आपसी सहयोग और व्यावसायिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लुम्बिनी प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.