महाराजगंज, सितम्बर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत से कस्टम चोरी कर नेपाल ले जाए जा रहे मोबाइल से जुड़े सामानों की बड़ी खेप सीमा सटे नेपाल में पकड़ी गई है। नवलपरासी पुलिस और सशस्त्र प्रहरी की संयुक्त टीम ने 94 लाख 84 हजार नेपाली रुपये कीमती सामानों को बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी कब्जे में लिया गया है।

पुलिस की कार्यवाही जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि इलाका प्रहरी कार्यालय महेशपुर और सशस्त्र प्रहरी बल भूजहवा बीओपी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भुजहवा क्षेत्र में एक पिकअप संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वाहन चालक पिकअप को लॉक कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर पिकअप में बड़ी मात्रा में मोबाइल संबंधी सामान लदा मिला। बरामद...