महाराजगंज, मार्च 29 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के नवलपरासी जिले में सशस्त्र प्रहरी बल ने सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर बरामद किया है। झुलनीपुर सीमा नाके के पास बलिनगर के तरैनी इलाके में शनिवार देर रात करीब एक बजे गश्त के दौरान यह सफलता मिली। बरामद फ्लेवर की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नंबर 26 गण के निमित्त प्रमुख डीएसपी प्रमोद खड़का के अनुसार, गश्ती दल ने संदिग्ध गतिविधि देख मौके की घेराबंदी की। इस दौरान तस्करी के लिए छिपाकर रखे गए 24 कार्टन हुक्का फ्लेवर बरामद किए गए। जांच में कुल 50 ग्राम के 5,950 पीस फ्लेवर पैक मिले। नेपाली बाजार में इसकी कीमत प्रति पीस 300 रुपये से अधिक आंकी जाती है, जबकि प्रारंभिक सरकारी मूल्यांकन भारतीय बाजार दर के आधा...