सीमा सटे नेपाल में 16.08 लाख के सामान जब्त
महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के नवलपरासी जिले में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे सामानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिठाई लदी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। वाहन से 36 कार्टून विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बरामद हुई हैं। पुलिस ने जब्त मिठाइयों और पिकअप की कुल कीमत 16 लाख आठ हजार रुपये नेपाली आंकी है। कार्रवाई के लिए वाहन और सामान को महेशपुर भंसार कार्यालय भेज दिया गया है।नवलपरासी जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि बर्दघाट नगरपालिका वार्ड नंबर-4 स्थित टीसीएन चौक के पास पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर जिला पुलिस कार्यालय और सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (सेमरी) की संयुक्त चेकिंग टीम ने बुटवल से चितवन की ओर जा रही पिकअप को जांच के लिए रोका। यह भी पढ़ें- 20 लाख का नेपाली कस्टम चोरी का माल बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.