सीमा सटे नेपाल में संदिग्ध हाल में मिली दो भारतीय नंबर प्लेट की कार
महाराजगंज, जून 18 -- महराजगंज, नवीन विषेन। नेपाल-भारत सीमा से सटे रुपन्देही जिले में नेपाल पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो भारतीय नंबर प्लेट की कार को बरामद किया है। सड़क किनारे खड़ी गोरखपुर यानी यूपी 53 नंबर की इन कारों मं होंडा व महेन्द्रा कार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों कार की बाजार कीमत अनुमानित 27 लाख रुपये नेपाली बताई जा रही है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये वाहन वहां कैसे पहुंचे और इनके मालिक कौन हैं? बरामद की गई दोनों गाड़ियों को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने भैरहवा कस्टम्स कार्यालय बेलहिया को सौंप दिया है। वहीं, सीमा क्षेत्र में भारतीय नंबर प्लेट के वाहनों की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ये वाहन चोरी कर नेपाल पहुंचाए गए हैं? या बिना कस्टम कागजात बने ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.