महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा सटे नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम) और प्रहरी इकाइयों की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध रूप से लाए गए सामान बरामद किए हैं। जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा के अनुसार बरामद सामान का कुल अनुमानित मूल्य छह लाख नौ हजार नेपाली रुपये है। डीएसपी थापा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक भैंस, दो पाड़े, भारतीय नंबर की कार, 55 पीस लेडिज सूट, 38 डिब्बे मिठाई, 33 किलो ब्रॉयलर मुर्गा, एक मोबाइल फोन और 11 पीस साड़ी बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...