सीमा सटे नेपाल में अवैध मुद्रा संचालन में छह चीनी नागरिक गिरफ्तार
महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले के बुटवल में नेपाल पुलिस ने छापेमारी कर छह चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी आरोपी नेपाल में प्रतिबंधित ऐप और वेबसाइटों के माध्यम से अवैध रूप से क्रिप्टो करेंसी का कारोबार कर रहे थे।रुपन्देही जिला पुलिस के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि बुटवल उप महानगरपालिका-12 क्षेत्र में चीनी नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रतिबंधित ऐप और वेबसाइटों के जरिए क्रिप्टो करेंसी कारोबार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल की टीम ने छापेमारी कर छह चीनी नागरिकों हु गैंग ली, जुआनहेई, सन हुई, झाओ किउचेन, जियांग जियाशुन और ली बिन को गिरफ्तार किया। आरोपी विभिन्न ऐप और वेबसाइटों के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी का कारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.