सीमा विस्तार पर मंथन, विकास प्रस्तावों को हरी झंडी
कौशाम्बी, मई 4 -- नगर पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार सहित विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमर सिंह और अधिशासी अधिकारी (एसडीएम) अरुण कुमार ने की। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने के साथ हुई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नगर पंचायत के सीमा विस्तार और यूनानी अस्पताल की भूमि को लेकर भी चर्चा हुई। एसडीएम व प्रभारी अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनगणना के बाद सीमा विस्तार की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। चेयरमैन अमर सिंह ने स्पष्ट किया कि यूनानी अस्पताल की भूमि निजी नहीं है और जल्द ही उसका चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वहीं, सभासद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.