प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- वसूली को लेकर इलाके में आए प्रयागराज के किन्नरों से रानीगंज, फतनपुर के किन्नरों का विवाद हो गया। फतनपुर से रानीगंज पहुंचे इलाकाई किन्नरों ने प्रयागराज के लोगों की बिना नंबर की स्कार्पियो थाने में रोककर चालान करने की जिद करने लगे। इस दौरान स्कार्पियो पर ईंट भी मारने का प्रयास किया गया। लोगों ने बंधक बनाने का भी आरोप लगाया। थाना परिसर से हाईवे तक भीड़ डटी रही। प्रयागराज के किन्नर लक्ष्मी के साथ कुछ लोग शनिवार को फतनपुर और रानीगंज इलाके में आ गए। जानकारी पर गौरा विकासखंड के किन्नर महामंडलेश्वर पारो के साथ कुछ लोग पहुंचकर उनका विरोध करने लगे। आरोप लगाया कि प्रयागराज के किन्नर उनकी सीमा में आकर के वसूली करके चले जाते हैं। इससे उन लोगों की बदनामी होती है। इसे लेकर दोनों पक्ष में हाथापाई होने लगी और माहौल गर्म हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.