पीलीभीत, जुलाई 27 -- मझोला। टनकपुर से पीलीभीत होकर शाहजहांपुर जाने वाली सवारी गाड़ी की जद में आकर युवक की मौत हो गई। ट्रेन के स्टाफ ने शव को मझोला रेलवे स्टेशन पर सुपुर्दगी देकर मेमो जारी कर दिया। उत्तराखंड और उप्र के बीच सीमा और कार्य स्थल तय करने में करीब पांच घंटे का वक्त लग गया। इससे शव मझोला रेलवे स्टेशन पर पड़ा रहा।

घटनाक्रम पूर्वान्ह में 55322 सवारी गाड़ी खटीमा से आगे निकली तो करीब 25 वर्षीय नौजवान ट्रेन की चपेट में आ गया। जानकारी होते ही गार्ड और लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को ट्रेन से अगले स्टेशन मझोला लाया गया। यहां सुपुर्दगी में शव को देने के उपरांत सवारी गाड़ी आगे को रवाना हो गई। मेमो जीआरपी पीलीभीत भेजा गया। घटना स्थल उत्तराखंड होना मान कर उत्तराखंड में जीआरपी खटीमा को अवगत कराया गया। पर यहां मौके...