बागपत, मार्च 29 -- बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा से जुड़ी यमुना खादर भूमि को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। बागपत और हरियाणा के किसानों के बीच जमीन के नामांतरण को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है। बागपत के पाली गांव के सैकड़ों किसान शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि हरियाणा का प्रशासन उनकी बेशकीमती जमीन को हथियाकर वहां के किसानों को दिलाना चाहता है। आए दिन वहां के प्रशासनिक अधिकारी पुलिस और किसानों के साथ उनके खेतों पर पहुंच रहे है और कब्जा न छोड़ने पर फसल बर्बाद करने की धमकी दे रहे है। चेतावनी दी कि यदि उनकी जमीन पर कब्जा किया गया, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का आरोप है कि हरियाणा प्रशासन बिना वैध दस्तावेज पाली गांव के 103 किसानों की करीब 800 बीघा जमीन हरियाणा के कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.