बागेश्वर, मार्च 31 -- विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्षविकास खंड गरुड़ के अंतर्गत सीमा-लदौलिया मोटर मार्ग के किमी एक से तीन तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि की विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई है। मोटर मार्ग पर 141.17 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुगम तथा सुलभ यातायात सुविधा प्राप्त होगी, जिससे दैनिक आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक पार्वती दास ने कहा कि डामरीकरण की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने संबंधित विभाग को सख्त दिशा-निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.