सीमा में पुलिस ने पकड़ा जिला बदर आरोपी
झांसी, अगस्त 24 -- झांसी (बरुआसागर)। जिला बदर किए गए एक आरोपी को बरुआसागर थाना पुलिस ने गांव तेंदौल पुल के पास से धर-दबोचा। वह बिना किसी समक्ष अधिकारी की अनुमति के घूमता पाया गया और कोई कागज भी पेश नहीं कर सका। बरुआसागर थाने में उपनिरीक्षक विशेष पाल सिंह, सुखवीर सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस गांव तेंदौल पुल के पास पहुंची। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति खड़ा था। वह पुलिस को देख सकपका गया। उसे घेराबंदी कर पकड़ा तो वह जिला बदर अपराधी आकाश यादव निकला। पुलिस के अनुसार उससे पूछताछ की गई। सीमा में प्रवेश करने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति संबंधित कागज मांगे गए। लेकिन, वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में पता चला कि झांसी के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से उसे वाद संख्या 3794/2025 में धारा 3 उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.