बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। जिले के स्काउट भवन में आयोजित जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया की सीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने रसोइयों को रसोई माता संबोधित करते हुए बच्चों के पोषण में उनके योगदान की सराहना की। सरकार की पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 ब्लॉकों की 30 रसोइयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व एमडीएम प्रभारी हिना खान ने किया। प्रतिभागियों ने निर्धारित मीनू के अनुसार स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए भोजन तैयार किया, जिसका स्वाद 10 स्कूली बच्चों और निर्णायक मंडल ने चखा।विजेताओं का चयन वेशभूषा, मसालों के प्रयोग और स्वाद के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में जगत की सीमा प्रथम, दातागंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.