नई दिल्ली, मार्च 6 -- पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में सीमा पार हथियारों की तस्करी करने वाले एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल और एक धारदार हथियार बरामद किए। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे और संचालकों के निर्देश पर राज्य भर में इन अवैध हथियारों को वितरित करने से पहले ड्रोन के जरिए सीमा पार हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर के मकबूलपुरा निवासी रोहित कुमार (18), तरनतारन के काले गांव निवासी करणबीर सिंह उर्फ ​​अजय (24) के रूप में हुई। इनके अलावा जशनदीप सिंह उर्फ ​​ज्ञानी (18), ओंकार सिंह उर्फ ​​वंश (21) और आकाशदीप सि...