सीमा पाठक बनीं ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन की उपाध्यक्ष
हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- लालकुआं, संवाददाता। ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन के हालिया चुनाव में नैनीताल जनपद के जयपुर खीमा मोटाहल्दू की ग्राम प्रधान सीमा पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। देहरादून में आयोजित चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। सीमा पाठक लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान चुनी गई हैं और क्षेत्र में उनका मजबूत जनाधार माना जाता है। इससे पूर्व वह संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। सीमा पाठक ने कहा कि यह जिम्मेदारी पूरे प्रदेश के ग्राम प्रधानों की आवाज को मजबूत मंच देने का अवसर है। प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत सहित विभिन्न जिलों के ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.