मधुबनी, फरवरी 7 -- हरलाखी,एक संवाददाता। पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने 682 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की। तस्कर मौके से फरार हो गए। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से कुछ लोग भारी मात्रा के शराब लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 282/2 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने रास्ते मे घेराबंदी की। लेकिन एसएसबी जवानों को देख सभी तस्कर शराब की बोरी फेक वापस नेपाल की ओर भाग गए। एसएसबी जवानों ने शराब की बोरियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले में अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.