अररिया, अगस्त 27 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की विशेष नाका टीम को बड़ी सफलता मिली। बुधवार को एफ समवाय जोगबनी के कार्यक्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 180/01 के पास भारत की ओर करीब 200 मीटर की दूरी पर नेपाल से भारत लायी जा रही 59 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एसएसबी की टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. आजाद (51), पिता मो. हमीद, निवासी गुदरी मोहल्ला, वार्ड संख्या 14, फारबिसगंज, तथा राजू सहनी (47), पिता स्व. सुकराम सहनी, निवासी विराटनगर, वार्ड संख्या 16, मोरंग, नेपाल के रूप में हुई। एसएसबी के अनुसार, जब्त शराब को संभवत: नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद जब्त शराब एवं गि...