महाराजगंज, जुलाई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। संयुक्त टीम ने 40.47 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।एसएसबी की सीमा चौकी डंडा हेड के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार को खुफिया सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या-518 के समीप ग्राम तिलहवा के रास्ते एक व्यक्ति स्मैक लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसएसबी ने सोनौली पुलिस को अवगत कराकर संयुक्त टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। ...