महाराजगंज, जुलाई 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विभिन्न अभियोगों में जब्त कुल 381.93 लीटर मादक पदार्थों को नष्ट किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह ने किया। अपर सिविल जज (प्रवर खंड) एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराया।पुलिस अभिलेखों के अनुसार कुल 17 मुकदमों से संबंधित 381.93 लीटर जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इनमें 246.60 लीटर नेपाली शराब, 80.50 लीटर अंग्रेजी रम, 44 लीटर बीयर, 5.50 लीटर बंटी-बबली तथा 5.33 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही। यह भी पढ़ें- Orai News: 467 लीटर कच्ची शर...