सीमा पर 33 मवेशी जब्त, दो तस्कर को किया गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 18 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार की सुबह 12वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33 मवेशियों को जब्त किया। मौके से दो तस्करी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 146 से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र खरखड़िया के पास की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंचनबाड़ी कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर निमाई चंद घोष के नेतृत्व में एसएसबी की नाका पार्टी देर रात से ही सीमा क्षेत्र में तैनात थी। मंगलवार की अहले सुबह जवानों ने कुछ लोगों को नेपाल की ओर से कनकई नदी पार कराकर मवेशियों को नदी किनारे से भारतीय क्षेत्र में लाते देखा। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर 33 मवेशियों के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.