सीमा पर 24.3 लीटर नेपाली शराब बरामद
अररिया, सितम्बर 26 -- अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल अररिया और आबकारी विभाग अररिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 24.3 लीटर नेपाली शराब बरामद की। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। हालांकि गश्ती दल को देखते ही मोटरसाइकिल सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी सैदाबाद के बलकार्मिकों एवं आबकारी विभाग की टीम सीमा क्षेत्र में विशेष गश्ती कर रही थी। इसी दौरान विशेष आसूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 159/1 के समीप नेपाल से भारत की ओर नेपाली शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने सीमा स्तंभ से करीब 200 मीटर दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.