सुपौल, अगस्त 6 -- वीरपुर, एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी कटैया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,63,000 नेपाली मुद्रा जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय भीमनगर को सौंप दिया गया। एसएसबी के अनुसार मंगलवार की शाम कटैया चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र यादव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2,63,000 नेपाली मुद्रा बरामद हुई। जब बरामद रकम के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक उत्तर या आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- नेपाल ले जाते समय 85 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया युवक इसके बाद नियमानुसार नेपाली मुद्र...