किशनगंज, अप्रैल 28 -- दिघलबैंक(नि.स.)। सीमा पर तैनात एसएसबी सीमा चौकी दिघलबैंक के जवानों ने बीती सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे नेपाल से भारत आ रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को एक लाख 89 हजार 800 भारतीय रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। दिघलबैंक बी समवाय के सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने बताया कि रात को उनकी नाका पार्टी सीमा पर गश्ती कर रहे थे, तभी पीलर संख्या 134 के समीप तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा। संदेश होने पर उन लोगों के सामानों की जांच करने पर उनके पास से पांच सौ, दो सौ एवं एक सौ के कुल एक लाख नवासी हजार आठ सौ रुपए पाए गए, जिसे जप्त कर लिया गया तथा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को ठाकुरगंज कस्टम के हवाले की प्रक्रिया चल रही है।फोटो -28 केगंज 7 गिरफ्तार व्यक्तियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.