सीमा पर हरिने बाजार में घूम घूम कर प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाला धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, जून 22 -- हरलाखी। भारत नेपाल सीमा के हरिने बाजार में घूम घूम कर प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाले एक नेपाली धंधेबाज को एसएसबी जवानों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान नेपाल के मोहतरी जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी रौशन कुमार झा के रूप में हुई है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर पीलर संख्या 280/23 से करीब 200 मीटर अंदर हरिणे बाजार में नेपाली धंधेबाज प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहा है। सूचना मिलते ही कंपनी इंचार्ज ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की। जहां प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप व टेबलेट के साथ नेपाली धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धंधेबाज ने बताया कि वो हरिणे के एक दुकानदार से उक्त दवा खरीदकर बाजार में बेचने का काम करता है। एसएसबी जवानों ने जब्त नशीली दवा व धंधेबाज को आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.