सीमा पर स्मैक सिंडिकेट पर शिकंजा: 9.85 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद
मोतिहारी, जुलाई 2 -- आदापुर। इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की देर शाम 71वीं वाहिनी एसएसबी व हरपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 9.85 ग्राम स्मैक तथा एक बाइक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और हरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 387/6 के समीप नायक टोला गांव के पास घेराबंदी की। इस दौरान भारतीय क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर प्रवेश कर रही एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 9.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नायक टोला निवासी सुरेश पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.