मधुबनी, मार्च 26 -- जयनगर। एसएसबी के सीमांत मुख्यालय पटना आईजी निशीत कुमार उज्ज्वल ने आज 48वीं वाहिनी का वार्षिक औपचारिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहिनी की परिचालन क्षमता, प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों की मुस्तैदी का व्यापक एवं सूक्ष्म अवलोकन किया आइजी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी परिसर का भ्रमण किया। विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों के साथ संवाद स्थापित किया तथा सुरक्षा समीक्षा के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर तैनात बल की कार्यप्रणाली, सतर्कता, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा की जटिल चुनौतियों के बावजूद 48वीं वाहिनी ने उच्च स्तर की सतर्कता, प्रभावी निगरानी और उत्कृष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.