सीमा पर शांति व सुरक्षा पर हुआ विमर्श
सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को इंडो-नेपाल सीमा चौकी मेजरगंज के कार्यक्षेत्र में कमांडेंट स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पिलर संख्या 332/23 स्थित सीमा चौकी पर हुई बैठक में 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल की 10वीं वाहिनी आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में 20वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट विनोद कुमार तलवार और नेपाल एपीएफ के पुलिस अधीक्षक अमर बहादुर खत्री सहित दोनों सुरक्षा बलों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सीमा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा दोनों सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Bh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.