सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर दिया विशेष जोर
सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- परिहार। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसबी 51वीं बटालियन कंपनी हेडक्वार्टर कन्हवां और आर्म्ड पुलिस फोर्स (नेपाली एपीएफ) समसी ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कंपनी इंचार्ज सह असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा ने किया। संयुक्त गश्ती के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा के संवेदनशील इलाकों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जवानों ने सीमा से जुड़े गांवों में लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या तस्करी से जुड़ी सूचना तत्काल सुरक्षा एजेंसियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.