सीमा पर लावारिस अवस्था में 85 पीस सागवान की लकड़ी जब्त
अररिया, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस व एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को 85 पीस लड़की भारत नेपाल सीमा सिकटी ईंट भट्ठा के पास से बरामद किया है। जब्त लकड़ी को सिकटी थाना परिसर में लाकर रखा गया है। थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा सिकटी ईट भट्ठा के पास 85 पीस लकड़ी लावारिश अवस्था में रखा गया है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर सिकटी पुलिस व एसएसबी के सहयोग से उक्त लड़की को जब्त किया गया। थानेदार ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है। वन विभाग के आवेदन सिकटी थाना में मामला दर्ज किया जायेगा। बताया जाता है कि जब्त लकड़ी सागवान का है। सात फीट लंबा पीस बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.