सीमा पर रास्ता भटक पगडंडी से नेपाल जाने लगी यूक्रेनी महिला, पुलिस ने वैध मार्ग से भेजा
महाराजगंज, अगस्त 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को एक यूक्रेनी महिला रास्ता भटककर पगडंडी के रास्ते नेपाल की ओर जाने लगी। गस्त कर रही सोनौली कोतवाली पुलिस की नजर महिला पर पड़ी तो उसे रोककर कोतवाली लाया गया। जांच में उसके पासपोर्ट, वीजा व इमीग्रेशन की मुहर वैध पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे सही और आधिकारिक मार्ग से सुरक्षित रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार यूक्रेन की महिला नागरिक सोनौली स्थित इमीग्रेशन कार्यालय पहुंची थी। वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके पासपोर्ट पर भारत से प्रस्थान की मुहर लगाई गई। इसके बाद वह अपने गंतव्य की ओर जाने के बजाय अनजाने में सीमा क्षेत्र की पगडंडी पर पहुंच गई और नेपाल की ओर जाने लगी। इसी दौरान सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे सोनौली कोतवाली के पुलिस कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.