सीमा पर मौसम के हिसाब से तस्करों ने बदले अपराध के तरीके
भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मौसम के करवट लेने के साथ ही इंडो-नेपाल के सीमाई इलाकों में सक्रिय तस्करों ने भी अपने अपराध के तरीके पूरी तरह बदल दिए हैं। गर्मी, बरसात और कोहरे के मौसम के हिसाब से तस्करी के नए-नए तौर-तरीके अपनाए जा रहे हैं। इससे एसएसबी, गुप्तचर और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है। लगातार आ रही इस तरह की चुनौती से निपटने के लिए अब एसएसबी और स्थानीय जिला पुलिस ने कमर कस ली है। दोनों बल अब आपसी तालमेल के साथ एक नए सिरे से अचूक रणनीति तैयार करने जा रहे हैं, ताकि तस्करों के मंसूबों को समय रहते विफल किया जा सके। सीमाई इलाकों में बदलती आपराधिक गतिविधियों और तस्करी के ट्रेंड को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले पांच वर्षों का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया है। इस दौरान तस्करी के तौर-तरीकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.