मधुबनी, मार्च 30 -- हरलाखी। एसएसबी दिघीयाटोल व हरिणे कैंप के जवानों ने प्रतिबंधित दवा व भारी मात्रा में शराब के साथ महिला सहित तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 288 के नजदीक 834 बोतल नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के बेतापरसा गांव निवासी रामइकबाल मुखिया के रूप में हुई है। वहीं हरिणे एसएसबी कैंप के जवान व पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बॉर्डर के नजदीक एक जूते चप्पल की दुकान से प्रतिबंधित 40 बोतल सिरप व 421 पत्ता टेबलेट के साथ मां बेटे को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान स्थानीय रीना देवी व राकेश कुमार साह के रूप में हुई है। एसएसबी ने दोनो कार्रवाई में जब्त शराब व दवा के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। थ...