महाराजगंज, मार्च 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान टीम ने एक बाइक सवार युवक को पकड़कर उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और इंजेक्शन बरामद की है। यह युवक बाइक से दवाओं की खेप लेकर नेपाल जाने की फिराक में था। पुलिस व एसएसबी की टीम राजाबारी झरही बंधे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटिना बाइक पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी में रखे एक झोले से 1272 टैबलेट प्रॉक्सीवान स्पास तथा बुप्रेनॉरफिन, प्रोमेथेजॉइन और डाइजापाम के कुल 138 एम्पुल इंजेक्शन बरामद हुए। बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिलने के बाद टीम ने युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.